फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि और योग केंद्र की जमीन से काटे जाएंगे पेड़

विज्ञापन
बालैनी वन विभाग की जमीन पर ईशा फाउंडेशन द्वारा संस्कृत महाविद्यालय बनाने की तैयारी के लिए पेड़ो? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। हिंडन नदी किनारे बनने वाले ईशा फाउंडेशन के संस्कृत विवि और योग केंद्र के लिए चिह्नित वन क्षेत्र की जमीन से हजारों पेड़ काटे जाएंगे। जिसके लिए वन विभाग ने पेड़ों की गिनती शुरू कर दी है। इसके अलावा जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

ईशा फाउंडेशन की तरफ से बालैनी और हरियाखेड़ा गांव के समीप हिंडन नदी किनारे संस्कृत विवि और योग केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसके लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव ने 30 अगस्त को जमीन का निरीक्षण किया था। जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसमें वन विभाग की 650 बीघा जमीन भी अधिग्रहीत करने की तैयारी है।
जिसमें शुक्रवार को वन विभाग के दरोगा देशपाल सिंह टीम के साथ वन क्षेत्र में पहुंचे और पेड़ों की मोटाई नापने और गिनती शुरू कर दी। दो सप्ताह में गिनती पूरी होगी। जिसका पूरा रिकार्ड उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इसके बाद जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। जिसके बाद पेड़ काटने की प्रक्रिया शुरू होगी, इसके लिए ठेका छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें