बागपत यमुना इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंम करते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। श्रेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से आयुर्वेद दिवस के अवसर पर श्री यमुना इंटर कालेज में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन डीएम राजकमल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से गंभीर से गंभीर बीमार का इलाज संभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद अपनाने और लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, अशोक बंधु व कालेज का स्टॉफ मौजूद रहा।