दोघट। कस्बे की पट्टी तिरोसिया में रखा 250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार की शाम फुंक गया। इससे तीन सौ से अधिक परिवारों के घरों की बिजली गुल हो गई। अमित कुमार, सोनू, अनिल, राजपाल ने बताया कि शनिवार शाम बिजली गुल होने के कारण गर्मी में लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। इसके अलावा कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया है। पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या हो गई है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। दोघट बिजलीघर के अवर अभियंता विकास कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने की प्रक्रिया की जा रही है, समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।