संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन सभागार में सोमवार को कर जमा कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। आयकर अधिकारी जगमाल सिंह ने प्रधानों व सचिवों को पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों का कर जमा करने की जानकारी दी। उन्होंने इसके अलावा अन्य जानकारी भी दी। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी कार्य किए जाएं, उनका उस सामान व कार्य के अनुसार लगने वाले कर को जरूर जमा किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे व डीपीआरओ अरुण अत्री ने इसकी जानकारी के लिए अलग से रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।