संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में चल रहे आठ दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। बताया कि अधिक संख्या में पाैधरोपण करने के साथ वनों की कटाई पर रोक लगनी चाहिए। प्लास्टिक की थैलियों के बजाय जूट या कपड़े के थैलों का उपयोग किया जाए। वर्षा जल संचयन को अपनाने के अलावा पानी की बर्बादी रोकनी चाहिए। वहीं उन्हें जैम, जेली, जूस आदि बनाना भी सिखाया गया। इस मौके पर लोकेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अनुपम तिवारी, डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. एमएस राठी, डॉ. सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।