बागपत। बड़का गांव के कौशल विकास मिशन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ और आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य को इंटरनेट व्यवस्था खराब मिली। प्रशिक्षुओं ने वर्दी नहीं देने की जानकारी हुई तो सीडीओ ने नाराजगी जताई और सभी व्यवस्था पूर्ण करने और प्रशिक्षुुओं को वर्दी वितरित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ मोतीलाल व्यास व आईटीआई प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि बड़का गांव के कौशल विकास मिशन केंद्र में व्यवस्था नहीं होने के कारण केंद्र बंद करने की संस्तुति कर लखनऊ रिपोर्ट भेज दी गई थी। पंजीकृत 100 से अधिक प्रशिक्षुुओं के भविष्य को देखते हुए शासन ने दोबारा सर्वे करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद सीडीओ बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रशिक्षुओं के लिए मानकों के अनुरूप व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही प्रशिक्षुओं को नियमित केंद्र पर बुलाकर प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा। उन्होंने लापरवाही मिलने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी।