फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कई ट्रेन देरी से पहुंची, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से शामली जाने वाली 74021 यात्री ट्रेन और शामली से दिल्ली जाने वाली 04414 यात्री ट्रेने मंगलवार को अपने समय से कुछ देरी से पहुंची। दोनों ट्रेनों के लेट चलने के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन इनसे पहले खेकड़ा रेलवे स्टेशन के पास सुन्हैड़ा गांव के हाल्ट पर पहुंच गई। 74021 ट्रेन लोनी रेलवे स्टेशन से खेकड़ा के लिए रवाना हो गई। 04414 ट्रेन पहले ही खेकड़ा स्टेशन पर खड़ी थी। ट्रैक खाली नहीं होने के कारण जनता एक्सप्रेस को सुन्हैड़ा हाल्ट पर खड़ी कर दिया गया। 04414 ट्रेन दिल्ली रवाना होने के बाद जनता एक्सप्रेस को खेकड़ा स्टेशन पर लिया गया। इसके बाद 74021 ट्रेन शामली के लिए रवाना हुई। इस कारण जनता एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट हुई। गर्मी में यात्रियों को दिक्कते उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार का कहना है कि कई ट्रेन देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें