फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-सहारपुर रेल मार्ग पर दो घंटे लेट रही ट्रेन, लोगों में रोष

Tue, 30 Jan 2024 03:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट रही। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताया और नियमित ट्रेनों के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है। सोमवार को एक बार फिर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04401 अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट रही। इससे स्टेशन पर बैठे यात्री बिलबिला उठे और उन्होंने समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर की। यात्रियों का कहना था कि अब रेल का सफर सुखदायी नहीं रहा है, आए दिन ट्रेनों में तकनीकी खराबी और लेट होना आम बात हो चली है, जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते। मांग करने वालों में सुभाष, अंकित, जयवीर, प्रमोद, आकाश, इंद्रपाल, कल्लू शामिल रहे।

- ट्रेन लेट होने की वजह से बसों में सवार हुए यात्री
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के दो घंटे लेट हो जाने की वजह से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को मजबूरन बसों व डग्गामार वाहनों में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन - पहले से ही ट्रेन किन्हीं कारणों से लेट थी। जिस कारण बड़ौत स्टेशन पर ट्रेन देरी से पहुंची। कोशिश रहती है कि नियमित समय से ट्रेनों का संचालन हो। - सुधीर शर्मा स्टेशन अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें