शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 34 मिनट देरी से शामली पहुंची, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को सुबह 4.53 बजे आने का निर्धारित समय है। मंगलवार को उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर सिटी से चलकर दिल्ली से होकर शामली रेलवे स्टेशन पर 34 मिनट देरी से सुबह पांच बजकर 27 मिनट पर शामली पहुंची, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन रेलवे स्टेशन से योग नगरी ऋषिकेश के लिए सुबह 5.36 मिनट पर रवाना हुई। संवाद