खेकड़ा। बृहस्पतिवार की पूर्वाह्न 11 बजे शहर के पाठशाला मार्ग पर कुछ लोग बैंकों में लेनदेन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ियां बैंक के बाहर मार्ग पर ही खड़ी कर दी। इस दौरान मार्ग से गुजर रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों से मार्ग जाम हो गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक गाड़ी मालिकों को तलाशा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बैंकों में पहुंचकर लोगों से मार्ग पर खड़ी गाड़ियों के बारे मे पूछा। इसके बाद लोगों ने मार्ग से गाड़ियां हटाई। साथ ही पुलिस कर्मियों ने भी उन्हें फटकार भी लगाई। करीब आधा घंटे बाद जाम खुलने पर लोग वहां से रवाना हो सके।