फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुट्टू, सामक और सिंघाड़े के आटे की बिक्री नहीं करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में अधिकारियों पर मिलावट की जांच करने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान कुट्टू, सिंघाड़ा और सामक के आटे की बिक्री नहीं करने का निर्णय भी लिया गया। एसोसिएशन महामंत्री सभासद संजय रुहेला ने कहा कि व्यापारी अपने स्तर से खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करता, इसके बावजूद व्यापारियों को जांच के नाम पर परेशान किया जाता है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, अमित अग्रवाल उर्फ काकू, विनोद गुप्ता, लवी जैन, मुन्ना गोयल, शिवकुमार गुप्ता, सीताराम, महबूब बेग, सत्य प्रकाश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें