बागपत। कोर्ट रोड के व्यापारियों ने एसडीएम रामनयन सिंह और सीओ ओमपाल सिंह से दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की।
कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने कहा लॉकडाउन होने के कारण पिछले तीन माह से व्यापार ठप पड़ा है। व्यापारी भुखमरी की कगार पर है। पहले लॉकडाउन और अब मुगलपुरा मोहल्ले में कोरोना के मरीज मिलने के कारण प्रशासन ने बाजार को बंद करा दिया है। कोर्ट रोड कंटेनमेंट जोन में न होने के कारण भी प्रशासन ने रोड की दुकानों को खोलने की अनुमति नही दी। उन्होंने राष्ट्र वंदना चौक से कोर्ट रोड की दुकानें खुलवाने की मांग की। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों को बंद नही किया गया है। जोन से बाहर के दुकानदार अपनी दुकानें खोल सकते है। इसमें प्रेम, राजेश खुराना, आकाश, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।