खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। गाजियाबाद जनपद में गेहूं कटाई के लिए थ्रेसिंग मशीन छोड़कर रविवार की शाम ट्रैक्टर लेकर लौट रहे पंजाब निवासी रविंद्र सिंह के ट्रैक्टर में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रटौल के पास पंक्चर हो गया। इस पर उसने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति के साथ आए एक कैंटर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर ईपीई की रेलिंग पर चढ़ गया। आरोपी कैंटर चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक रविंद्र ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि फरार कैंटर चालक की तलाश कराई जा रही है।