दोघट। जनपद शामली के थाना बाबरी के गांव गोगमा निवासी सिफ्टर और जगरोशन बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसी कार्य से मुलसम से दोघट जा रहे थे। पलड़ी गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खेत में पलट गई। ट्रैक्टर चालक सिफ्टर (62) ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने चालक को किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तथा बड़ौत अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्रीओम गौतम ने बताया कि सिफ्टर आजमपुर मुलसम के एक भट्टे पर कार्य करता था।