खेकड़ा। खेकड़ा नगर एवं क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव मवीकलां, रटौल, गौठरा में 500 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग कर उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। इसके अलावा कोविड 19 अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस के जवान का सैंपल भी लिया। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ताहिर ने ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की भी सलाह दी।