संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के बाजार में गांधी प्याऊ स्थल पर रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. सुरेन्द्र धामा ने फीता काटकर किया। वहां कृषि विभाग, पशुपालन, बाल विकास पंचायती राज, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया। पात्र महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड वितरित किए। सभी को भारत को विकसित करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित, नीरज शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, अंकुश जैन, मधु वर्मा, संदीप कुमार, विजय प्रताप धामा आदि मौजूद रहे।