फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिविर में स्काउट गाइड के इतिहास और उद्देश्य को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्वालीखेड़ा के मां अंबा कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर शुरू
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में सोमवार को बीएड व बीटीसी की छात्राओं के स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ।
हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड मेरठ मंडल के तत्वावधान में शिविर का शुभारंभ प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने स्काउट ध्वज का आरोहण कर किया। शिविर में प्रथम दिन प्रशिक्षक हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड के मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने छात्राओं को ध्वज ज्ञान, तालियों का ज्ञान व स्काउट एंड गाइड के इतिहास, उद्देश्य की जानकारी देते हुए दिशाओं का ज्ञान, पट्टी का ज्ञान, पट्टी बांधना, प्राथमिक उपचार व स्काउट के नियम, प्रतिज्ञाएं आदि के विषय में बताया। संस्था प्रबंधक ने छात्राओं से शिविर में सिखाई जाने वाली क्रियाओं को ध्यान से सीखने का आह्वान किया। शिविर में 75 बीएड, बीटीसी छात्राओं ने स्काउट की क्रियाएं सीखीं। डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, डॉ. गीता, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें