बच्चों को योग का महत्व बताया
बड़ौत। सर्व विकास संस्थान द्वारा कन्या गुरुकुल ढिकाना में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के सातवें दिन बच्चों को योग का महत्व बताया गया। इस दौरान आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि योग शब्द की उत्पत्ति युज धातु से हुई है। यह बच्चों को शक्ति एवं विद्या से जुड़ना सिखाता है। इस अवसर पर डॉ रवि शास्त्री, अनुज कुमार, कपिल आर्य, देवेंद्र कुमार, रूपेश तोमर, परविंदर, मनोज नीटू, विपिन, आदेश, आदित्य, जयंत, वंश, सोनू आदि शामिल रहे।