फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन शैली के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा के कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में युवा स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवन शैली पर योग्य प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। योगाचार्य ऋषिपाल ने युवाओं को योग के साथ साथ नियमित योग से होने वाले फायदे भी बताए। आहार विशेषज्ञ विपिन त्यागी ने संतुलित आहार का सेवन करने, नशे व अन्य बुरी लतों से दूर रहने और नियमित व्यायाम के फायदे बताए। डा. दीपक शर्मा ने एचआईवी एड्स, टीबी व कोरोना से बचने की सलाह दी। प्रोफेसर. डॉ. गौरव शर्मा ने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए एक सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एनवाईवी अजय कुमार ने किया। इस दौरान अरुण तिवारी, खुशबू, आयशा, आशा, रानी, समीक्षा, मंतशा, नाजिया, सेजल, हंसराज शर्मा, रिंकू, लक्ष्य त्यागी, अमित, गौरव, अभिनव, सचिन, राजू आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें