जनपद के ग्राम टयोढी में प्रशिक्षण शिविर में किसानों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के बारे में जसनकारी ?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के टिप्स दिए। पशुओं को बीमारियों के लक्षण की पहचान के साथ ही बचाव और उपचार की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को ग्राम ट्योढी में अंतरा डेयरी किसान उत्पादक संगठन के सहयोग से स्वच्छ दुग्ध उत्पादन विषय पर किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सोनिका ग्रेवाल ने किसानों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन करने के तरीके, लंपी त्वचा रोग से पशुओं का बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने किसानों को कृषि मौसम पूर्वानुमान विषय पर जानकारी दी। दुग्ध उत्पादन विशेषज्ञ प्रवीन शर्मा ने अंतरा डेयरी किसान उत्पादक संगठन के क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी।
उधर ग्राम सरूरपुर में पोषण माह के चलते कृषक महिलाओं के लिए संतुलित आहार स्वास्थ्य का आधार विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. सरिता जोशी ने महिलाओं को पोषण से भरपूर आहार लेने और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। मौके पर मुकेश, नरेंद्र, सुरेश, रविंद्र, सूरज, इंद्रपाल, राजबीर, प्रदीप, बिजेंद्र, अजय, पुष्पेंद्र, सुनील, विनोद आदि किसान मौजूद रहे।