बागपत। जमीयत उलेमा ए हिंद की बैठक बृहस्पतिवार को पुराना कस्बा स्थित मदरसा अनवारूल कुरान में हुई। महासचिव हाफिज कासिम ने कहा कि नागरिकता बिल संविधान के खिलाफ है और ये देश को धर्म के आधार पर बांटने वाला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग एकत्र होकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि यह बिल लोगों को धर्म के आधार पर जुदा करने वाला है। इससे हमारी संस्कृति को भी खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार को एक बार इस पर विचार जरूर करना चाहिए। डॉ. नईम कासमी, मौलना इकबाल, हाफिज मुजफ्फर, कारी साबिर, कारी कामिल, हाफिज बाबूदीन, मौलाना खुश मोहम्मद मौजूद रहे।