फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्क्रूटनी के लिए अंतिम दिन आज, कंपार्टमेंट के लिए 31 तक करें आवेदन

Tue, 14 May 2024 04:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्क्रूटनी के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है, जबकि कंपार्टमेंट के लिए छात्र 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की सुधार परीक्षा के अंतर्गत फेल हुए एक विषय में और कंपार्टमेंट के अंतर्गत विद्यार्थी फेल हुए दो विषयों में से केवल किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान व वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-एक व दो में निर्धारित विषयों में किसी एक प्रश्नपत्र में, व्यावसायिक वर्ग के विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल विद्यार्थी कंपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हाईस्कूल के लिए 206 रुपये और इंटरमीडिएट के लिए 306 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। छात्र परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमाकर चालान की मूल प्रति के साथ हाईस्कूल सुधार-कंपार्टमेंट परीक्षा, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित और प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन), इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित एवं प्रयोगात्मक दोनों में फेल होने वाले छात्राें को दोनों परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। दोनों में से किसी एक भाग में अनुत्तीर्ण और दूसरे भाग में परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र अनुत्तीर्ण व उत्तीर्ण दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परिषद की ओर से लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा की सूचना जारी की जाएगी।
-
वर्जन - हाईस्कूल एंव इंटरमीडिएट में स्क्रूटनी के आवेदन के लिए 14 मई और कंपार्टमेंट के लिए 31 मई निर्धारित की गई थी। छात्र निर्धारित तिथि तक कोषागार में चालान के साथ शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। -ओंकार नाथ, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें