दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर लाइन बदलने के कारण बंद रहेगी सप्लाई
बड़ौत। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर मंगलवार को विद्युत लाइन बदलने के कार्य के कारण आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते जो विद्युत लाइन हाईवे पर है उन्हें मंगलवार को शिफ्ट किया जाएगा। जिस कारण सुबह 11:00 बजे से 7 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।