फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World No Tobbaco Day: जानलेवा है तंबाकू, कैंसर का कारण बन रहा

Wed, 31 May 2023 02:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तंबाकू का सेवन कैंसर का कारण बनता है तो उसके सेवन से शरीर में अन्य कई बीमारियों पैदा होती है। वह बीमारियां जानलेवा साबित होती है। इसलिए ही लोगों को तंबाकू खाने से रोकने को बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। हालांकि विश्व तंबाकू दिवस पर ही स्वास्थ्य विभाग जागता है और सामान्य दिनों में चेकिंग के लिए अभियान नहीं चलाया जाता है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाकर जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व में लगभग 60 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से जान गंवाते हैं और 6.5 सेकंड में धूम्रपान करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

किशोरावस्था में तंबाकू का सेवन करने से व्यक्ति नपुंसकता का शिकार हो जाता है। तंबाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति मानसिक रोगों से पीड़ित हो जाता है। तंबाकू के सेवन से कैंसर के अलावा ह्दय रोग, मधुमेह, टीबी, अधिघात (लकवा), दृष्टि विहीनता, फेफड़े और सांस से संबंधित रोग होता है।
विज्ञापन


तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी के लिए बागपत और बड़ौत में एनसीडी सेल का गठन किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत में जिला सलाहकार एवं परामर्शदाता है। नोडल अधिकारी डॉ अजेंद्र मलिक ने बताया कि मंगलवार को जिले में अभियान चलाकर तंबाकू का सेवन करने वालों के चालान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें