फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वंश चलाने के लिए पूर्व चेयरमैन की देवरानी ने मांगी पति की पैरोल

Sun, 04 Aug 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन संगीता धामा की देवरानी शालू धामा ने वंश चलाने के लिए पति रामकुमार धामा की 90 दिन की पैरोल मांगी है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखा है, जिसको कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया है। उसपर पुलिस व अन्य विभागों की रिपोर्ट के बाद ही पैरोल को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला शालू ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में खेकड़ा की पट्टी मुंडाला के रहने वाले रामकुमार धामा के साथ हुई थी। वर्ष 2017 में खेकड़ा में दोहरे हत्याकांड़ के मामले में उसके पति जेल चले गए थे। उनको बाद में आगरा जेल में शिफ्ट किया गया था और तब से वह जेल में बंद है। शालू धामा का कहना है कि शादी के बाद से उनकी कोई संतान पैदा नहीं हुई है। इसलिए वंश चलाने के लिए उसके पति को 90 दिन की पैरोल दी जाए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार इस तरह का पत्र मिलने पर प्रक्रिया के तहत विभागों व पुलिस की रिपोर्ट मांगी जाती है और उसके बाद ही कोई फैसला होता है।
नगर पालिका चेयरमैन के देवर समेत दो की हुई थी हत्या
खेकड़ा में दो पक्षों के रंजिश चल रही है। इसमें पहले खेकड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन हरेंद्र धामा की हत्या हुई थी। इसके बाद रामपाल धामा समेत दो की हत्या हुई। इसके बाद वर्ष 2017 में नगरपालिका चेयरमैन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और साथी की गोली मारकर हत्या की गई। इस वर्ष 2017 में हुए हत्याकांड के मामले में वह जेल में बंद है। वहीं पति की पैरोल मांगने वाली शालू धामा भी नगर पालिका की वर्ष 2022 तक चेयरमैन रही संगीता धामा की देवरानी है। जिसकी पैरोल मांगी गई है, उसको दोहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें