फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थलों पर होगी त्रिपाल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरसात और सर्दी से बचाव को सभी गोवंश आश्रय स्थलों त्रिपाल की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत निधि से व्यवस्था की जाएगी। डीएम शकुंतला गौतम ने सीडीओ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 24 गोवंश आश्रय स्थल संचालित है। यहां पर गोवंशों को सर्दी और बरसात से बचाव के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। सर्दी में गोवंशों के बीमार होने की ज्यादा संभावनाएं रहती है। सर्दी से बचाव के लिए गोवंश आश्रय स्थलों में त्रिपाल की व्यवस्था की जाएगी। इससे बरसात से भी गोवंशीय पशु सुरक्षित होंगे। डीएम शकुंतला गौतम ने सीडीओ, डीडीओ, बीडीओ व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इसकी व्यवस्था करने के आदेश दिए है। ग्राम पंचायत निधि से त्रिपाल की व्यवस्था कराई जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने कहा तीन दिन के अंदर इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए है, जिससे गोवंश को ठंड में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें