खेकड़ा। विद्याभवन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का तिलक किया और परीक्षा में सफलता का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने तिलक लगाकर छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए।
बुधवार को स्कूल प्रांगण में फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। जूनियर छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी। शुभारंभ प्रबंधक विपिन शर्मा एवं वरिष्ठ शिक्षक धर्मपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा गरिमा, पिंकी, रूबी, आंचल, दीपशिखा, कविता, मीनू, सोनिया आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पूजा, रेनू, मानवी, सपना, आशा, प्रियंका, राधा ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस दौरान सांस्कृतिक, देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।