बिनौली। तेड़ा के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग साप्ताहिक कार्यशाला संपन्न हुई।
नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह व रामेश्वर दयाल के निर्देशन में हुई कार्यशाला में छात्र छात्राओं के कॅरिअर चुनाव संबंधी समस्याओं का निदान किया। बेहतर कॅरिअर चुनने के लिए परामर्श दिए। सेना में अधिकारी रहे डॉ. महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जो युवा एक सैनिक के रूप में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए एनडीए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. कौशल श्रीवास्तव ने इंजीनियरिंग, मेडिकल, फैशन डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आदि में कॅरिअर संवारने के टिप्स दिए। हेमलता सिंह ने छात्राओं के लिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बीएड आदि कोर्स के विकल्प सुझाए। मौके पर मिथिलेश कुमार, श्याम कुमार, अंकिता सिंह, श्री लेखराज, पलटूराम, चमनलाल मौजूद रहे।