नियमित टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया
बड़ौत। सीएचसी परिसर में शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। जिसमें गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व ब्लाक समन्वयक प्रबंधक सचिन मलिक ने किया। प्रशिक्षण में सीएचसी से जुडे़ जौनमाना, ढिकाना, मलकपुर, बड़ौली, बोहला, कोताना, लुहारी, बावली सहित कई गांवों की एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशाएं शामिल हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि आईपीसी कौशल प्रशिक्षण के तहत आशाओं, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच व महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण करने का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने इसमें लापरवाही न करने की हिदायत दी। इस अवसर पर सुमन, आरती, बबीता, सुषमा, सोनम, भारती, रीतु, प्रर्मिला, नीलम शामिल रहे।