फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारा फेंकने से थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलटा

विज्ञापन
ये मारा गुब्बारा: बागपत के काठा गांव से वायरल हुई विडियों में होली के दिन दिल्ली की ओर से तेज गति स? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। बागपत से दिल्ली की तरफ शुक्रवार दोपहर को एक थ्रीव्हीलर काफी तेजगति से जा रहा था। जिसमें कई सवारियां बैठी थीं। थ्रीव्हीलर काठा गांव में पहुंचा तो वहां होली खेल रहे युवकों ने रंगीन पानी से भरा गुब्बारा थ्रीव्हीलर की तरफ फेंका। चालक द्वारा बचने के प्रयास में थ्रीव्हीलर बेकाबू होकर नेशनल हाईवे पर पलट गया। जिससे होली खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि थ्रीव्हीलर सवार यात्रियों को चोट नहीं लगी। उन्होंने बाहर निकलकर थ्रीव्हीलर को सीधा किया। इसके बाद वहां से दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। वहां किसी ने इसकी वीडियो बना ली तथा अब यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कस्बा चौकी प्रभारी रामकुमार ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

ओर ये पलटा ऑटो:बागपत के काठा गांव से वायरल हुई विडियो में ऑटो में पानी से भरा गुब्बारा मारने के बाद- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें