फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़क, गड्ढ़े से गुजर रहे तीन गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
जर्जर हालत में कंडेरा-छछरपुर मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान
विज्ञापन

कंडेरा से गूंगाखेड़ी मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने की बनवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला (बागपत)। कंडेरा से छछरपुर जाने वाले मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। तीन गांव के ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छह साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। अब सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। गन्ना लदे वाहनों के अलावा निजी वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन पलट कर हादसे हो रहे हैं। कंडेरा से गूंगाखेड़ी और छछरपुर तक मार्ग जाता है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली में तीन गांव को यह मार्ग जोड़ता है। गड्ढों की वजह से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
- ग्रामीण ओमवीर मुखिया का कहना है कि गड्ढों की वजह से आए दिन वाहन पलट रहे हैं। सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
- ग्रामीण राजेंद्र सिंह का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान लगाना चाहिए। मार्ग के निर्माण से समस्याओं से निजात मिलेगी।
- ग्रामीण रामभरोसे का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि मार्ग के गड्ढे भरवाने का कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें