पहले ट्रेन काफी चलती थी तो दिल्ली जाना आसान था और यहां के व्यापारी सामान आराम से लेकर आते थे। अब निजी वाहन या बस से जाने में परेशानी होती है तो टटीरी के व्यापारियों व नौकरी करने जाने वालों की समस्या को देखते हुए ट्रेन बढ़ाया जाना चाहिए। - अभिमन्यु गुप्ता, अग्रवाल मंडी टटीरी
ट्रेन केवल तीन चल रही है और वह भी ऐसे समय है, जब दिल्ली नहीं जा सकते हैं। ट्रेनों का समय सुबह का होना चाहिए और दिल्ली से शाम के समय आने वाली ट्रेन भी होनी चाहिए। तभी समस्या का समाधान होगा। - पंकज गुप्ता, अग्रवाल मंडी टटीरी
ट्रेन जरूर बढ़नी चाहिए और स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। यहां से लोग दिल्ली सफर करते हैं, लेकिन काफी परेशानी होती है। समस्याओं को लेकर सांसद से मिले थे तो उन्होंने समाधान कराने का आश्वासन दिया था। - दीपक गोयल, अग्रवाल मंडी टटीरी
रेलवे लाइन दोहरीकरण के बारे में मैंने रेलमंत्री से मिलकर बातचीत की थी और उनको पत्र भी सौंपा था। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसपर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा स्टेशनों पर सुविधाओं के लिए रेलमंत्री को पत्र भेजा है और व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। - डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद