फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत में महिला, एमसीडी ठेकेदार समेत तीन लोगों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाधी में पत्नी की हत्या कर खुद कोतवाली पहुंचा पति तो बली में एमसीडी ठेकेदार को साथी ने मार डाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में महिला, एमसीडी कर्मी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। जहां महिला को पति ने मार डाला तो एमसीडी ठेकेदार की साथी ने हत्या कर दी। जबकि एक युवक का शव निवाड़ा चौकी के पास पड़ा मिला।
गाधी गांव में सोमवार की रात महिला दीपा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका पति सुनील खुद ही कोतवाली में पहुंच गया। बिजनौर जिले के जहानाबाद की रहने वाली रुक्मणी ने बताया कि उसकी बेटी दीपा के नाम पांच बीघा जमीन है। उसके लालच में बेटी की हत्या की गई है।
विज्ञापन

वहीं बली गांव के रहने वाले मैमपाल ने बताया कि उसका भाई पवन उर्फ गुरु दिल्ली एमसीडी में ठेकेदार था। उसका शव गांव के बाहर ही पड़ा मिला, जिसकी सोमवार रात हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में हरचंदपुर के राहुल को गिरफ्तार किया है, जिसने पवन से विवाद होने पर कड़े से वार करके उसकी हत्या की।
विज्ञापन

इसके अलावा किरठल गांव के रहने वाले गौरव ने बताया कि उसका भाई रोहित (22) हरियाणा के बहालगढ़ की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह सोमवार को ड्यूटी पर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। रोहित का शव मंगलवार की सुबह निवाड़ा पुलिस चौकी के सामने एक खाली जगह में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले, जिससे उसकी हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार दो हत्याओं का खुलासा हो चुका है। जबकि युवक की मौत को लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें