फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन रोगियों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती तीन महिला मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जबकि कांशीराम कॉलोनी में एक युवक कोरोना संक्रमित मिलने पर डेढ़ सौ से अधिक लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। और 50 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। नगर स्थित कोविड अस्पताल मे बड़ौत, छपरौली और बागपत की भी तीन कोरोना मरीज महिलाएं भर्ती हुई थी। यह तीनों स्वस्थ हो गई हैं। उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। बृहस्पतिवार को इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन तीनों को अस्पताल से छुटटी दे दी गई। कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर ने बताया कि टीम ने कोरोना संक्रमित के परिजनों के साथ ही कालोनी में रहने वाले 150 से अधिक लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल को जांच के लिए भिजवाया गया है। साथ ही कालोनी को सील कर संक्रमित युवक के परिजनों सहित 50 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें