फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल 51 लीटर गंगाजल लाए तीन कांवड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
हरिद्वार से खेकड़ा मे पैदल 51 लीटर गंगा जल लेकर आए शिव भक्तों को सम्मानित करते अखिल भारत वर्षीय धर् - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
पैदल 51 लीटर गंगाजल लाए तीन कांवड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा के तीन कांवड़िये हरिद्वार से 51 लीटर गंगा जल लेकर पैदल खेकड़ा आए हैं। तीनों शिव भक्तों को नगर स्थित बाबा कालेसिंह मंदिर में अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला गिरधरपुर के रहने वाले कांवडिये हर्ष कुमार, विशाल शर्मा और भानु प्रतिवर्ष हरिद्वार से कांवड़ लाते हैं। इस बार भी तीनों मिलकर हरिद्वार से पैदल 51 लीटर गंगाजल अपने कंधों पर खेकड़ा लाए और नगर के सभी मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ के तत्वावधान में बाबा कालेसिंह मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में तीनों कांवड़ियों को पटका, तुलसी माला, स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी अनिल गोनिंयाल, धर्मसंघ के महामंत्री उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, पुनीत शर्मा, राजीव धामा, सुरेंद्र शर्मा, अनुज कौशिक, एड़वोकेट जगत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें