खेकड़ा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले बृजपाल ने तहरीर देकर में आरोप लगाया कि वह मंगलवार शाम घर पर बैठा था। तभी कुछ हमलावरों ने घर में घुसे और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। दूसरी घटना में कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाले सुनील को पड़ोस के दो लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उधर, क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में बरसात के पानी की सफाई करते समय छींटे लगने पर पड़ोसी युवक ने परिजनों के संग मिलकर रुखसार के साथ मारपीट कर दी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तीनों घटनाओं के आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।