बिनौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बुधवार को सीएचसी बिनौली का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। सीएचसी पर तैनात सर्जन डॉ. गुरुचरण सिंह, एलटी मनीषपाल, स्वीपर प्रदीप अनुपस्थित मिले। उन्होंने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके उपरांत उन्होंने इमरजेंसी, इंजेक्शन रूम, डिलीवरी रूम, कोल्ड चैन, स्टोर, मेडिसिन वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। मेडिसिन के डिब्बों पर बाहर एक्सपायरी डेट अंकित करने के दिशा निर्देश दिए। बेहतर साफ सफाई व्यवस्था होने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल को साधुवाद दिया।