बागपत। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि रविवार को 1502 लोगों की जांच की गई। इनमें तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2319 हो गई है। अब जिले में एक्टिव केस 15 हो गए है। 35 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर उनके क्षेत्राें में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोविड़-19 के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए है।