फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहचौड़ा व चमरावल में बुखार से तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। जानलेवा बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। चांदीनगर क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

लहचौड़ा निवासी गौरव ने बताया कि उनकी पत्नी 25 वर्षीय प्रिया को पिछले एक माह से बुखार आ रहा था। इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा गांव के ही 75 वर्षीय भीम को बुखार और दस्त होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दो मौत से गांव में दहशत का माहौल है। उधर, चमरावल निवासी 40 वर्षीय लीलू पुत्र धर्मवीर को भी दो दिन से बुखार और दस्त की समस्या बनी हुई थी। उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें