बड़ौत। खेल इंडिया ट्रस्ट शूटिंग एकेडमी बिजरौल रोड पर बुधवार को तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का धूमधाम से शुभारंभ किया। इसमें शूटरों ने निशाने साधे।
शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पहलवान यशपाल सिंह, पहलवान सुनील राणा, रेंज के अध्यक्ष भगत सिंह व अमित राय जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसमें बावली, मलकपुर, बड़ौत, वाजिदुपर, गुराना, छपरौली, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लोनी, दिल्ली, गाजियाबाद, सोनीपत आदि जगहों ने शूटरों ने भाग लिया और और प्रतियोगिता में जमकर निशाने साधे। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने से भी कैरियर बनाया जा सकता है। एकेडमी के अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया निशानेबाजों में एनआर यूथ मैन में दिव्यांश तोमर,आईएसएसएल में यूविका तोमर, आयूषी राठी ने पहले दिन बढ़त बनाई। इसमें पहलवान सुनील राणा, पुष्पेंद्र तोमर, संचालन कर्ता अमित राय जैन, सचिव दीपक तोमर, उपाध्यक्ष मनीष तोमर, अमन शर्मा, विक्रांत राठी, मोहित सिवाच, गौरव भारत, अंतरराष्ट्रीय शूटर अमित सहरावत, सचिन राणा आदि मौजूद रहे।