फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 13 हजार किसानों को गन्ने के बढ़े हुए दाम के तीन करोड़ रुपये जारी

Tue, 30 Jan 2024 03:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत शुगर मिल
विज्ञापन
बागपत। सरकार के गन्ना भाव बढ़ाने का फायदा सबसे पहले बागपत शुगर मिल से जुड़े 13 हजार किसानों को मिला है। बढ़ाए गए दाम के तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं जो किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। इसके अलावा मिल की ओर से सात जनवरी तक के गन्ना बकाया के छह करोड़ 12 लाख रुपये समिति को भेजे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 18 जनवरी को गन्ना मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जबकि उससे पहले तक चीनी मिलों की ओर से पुराने गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल के आधार पर किसानों को भुगतान कराया जा रहा था। बागपत शुगर मिल ने किसानों का 31 दिसंबर तक का भुगतान किया हुआ था। मिल की ओर से गन्ना मूल्य बढ़ने के बाद पहली बार बढ़े हुए गन्ना मूल्य का भुगतान जारी किया है।
मिल ने 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ाए गए दाम के अनुसार तीन करोड़ रुपये जारी किए है। यह तीन करोड़ रुपये समिति की ओर से मिल से जुड़े लगभग 13 हजार किसानों के खातों में जाएंगे। इस तरह किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

- सात जनवरी तक के भुगतान के छह करोड़ 12 लाख रुपये जारी
बागपत शुगर मिल की ओर से सोमवार को सात जनवरी तक के गन्ना बकाया का भुगतान भी जारी कर दिया है। मिल की ओर से समिति के खाते में छह करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपये जारी किए गए हैं। अब समिति की ओर से गन्ना बकाया की धनराशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
- वर्जन- मिल की ओर दाम बढ़ने के बाद पहली बार 13 हजार किसानों के लगभग तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा मिल की ओर से सात जनवरी तक के गन्ना बकाया भुगतान के लिए छह करोड़ 12 लाख रुपये की धनराशि समिति को भेजी है। - वीपी पांडेय, बागपत शुगर मिल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें