बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात्रि में पूर्वी यमन नहर पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 13 मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मेें मुरसलीन पुत्र हाजी दिलशाद निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, मनीष पुत्र अतर सिंह और कमल पुत्र कश्मीरी निवासी इंद्रा थाना इंद्रा जिला करनाल हरियाणा शामिल हैं। उन्होंने बताया ट्रक से बरामद पशुओं में 10 गाय और तीन बछड़े हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा।