फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया कहने पर तेजाब डालने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर की एक कॉलोनी का मामला
विज्ञापन

- बुआ के घर गई युवती के साथ हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर की एक कॉलोनी में भैया कहने पर युवक भड़क गया और उसने युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे दी। इसके बाद युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। लोगों के आने पर आरोपी भाग गया। उधर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी बुआ के घर गई थी। जहां शराब के नशे में धुत एक युवक उसके बराबर में खड़ा हो गया। जिस पर उसकी बेटी ने युवक को थोड़ा दूर खड़े होकर बात करने के लिए कहा, तो वह भड़क गया। जिसमें युवती ने उसकी बेटी से प्यार करने की बात कहते हुए दोबारा भैया न कहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि युवक उसकी बेटी को खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। शोर मचाने पर वहां लोग आ गए, जिन्हें देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जोनी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें