दुकान का ताला तोडक़र हजारों का सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूजरा इंटर कॉलेज के पास कंप्यूटर सेंटर की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। कंप्यूटर सेंटर के मालिक दुर्गेश कुमार ने बताया कि सूजरा इंटर कॉलेज के पास उसकी कंप्यूटर सेंटर की दुकान है। शनिवार की शाम को दुकान बंद कर वह घर चला जाता है। सुबह को दुकान का ताला टूटा हुआ मिला बीती रात चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर फोटो स्टेट की मशीन, कंप्यूटर व स्टेशनरी सहित 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। संवाद