फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा सोचें, अच्छा बोलें, अच्छा कर्म करें युवा पीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का मंगलवार को चौथा दिन रहा। शुभारंभ संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डा मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह व रवि शास्त्री ने किया। रवि शास्त्री ने कहा कि कहा युवा पीढ़ी सबके लिए अच्छा सोचें, अच्छा बोले और शरीर से भी अच्छा कर्म ही करें, तभी कल्याण होगा। अच्छी विचारधारा का व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। योगाचार्य धर्मवीर आर्य ने आर्य वीरों को जूडो कराटे, लाठी, डंबल एवं भाला आदि का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉक्टर मनीष तोमर, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर, धर्मपाल त्यागी, मा ऋषिपाल आर्य, कपिल आर्य, जयदेव आर्य, विनय आर्य, दीपक आर्य, अशोक, राहुल आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें