फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर खंगाला, लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
भागोट में चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाती महिला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर। भगौट गांव में शनिवार रात चोर खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और सोने व चांदी के करीब ढाई लाख रुपये के जेवर सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भगौट गांव के रहने वाले राहुल का परिवार शनिवार रात को घर में सोया हुआ था। रात में चोरों ने मकान की खिड़की उखाड़ दी और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर आठ सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, पांच हजार रुपये, अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
चोरी की जानकारी राहुल की मां बिमला को सुबह जागने पर हुई। जिसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। राहुल भाजपा के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सिंह के भतीजे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है, जिससे घटना का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें