अग्रवाल मंडी टटीरी। गौरीपुर मितली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कृपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सभी परिजन सो गए थे। रात दो बजे पालतू कुत्ते के भौंकने पर परिजन जाग गए। इसी दौरान मकान की छत पर आवाज हुई। परिवार के लोगों ने छत पर चोर के होने सूचना दी। जाग होने पर चोर भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा कर एक चोर को पकड़ कर धुनाई कर टटीरी पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संतोष निवासी झारखंड बताया है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। इस मौके पर प्रधान वीरेंद्र सिंह, तरसपाल राणा, मास्टर कृपाल सिंह, सुशील, तेजपाल सिंह, उदय मुखिया आदि ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।