बिनौली। मेन बाजार बिनौली में स्थित एक आटा चक्की की दुकान में चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर तिजोरी चोरी कर ले गया। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार लिया।
बिनौली बाजार में रोहताश पुत्र जहान सिंह की आटा चक्की की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर ने दुकान के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़कर तिजोरी को लेकर फरार हो गया। करीब एक बजे गश्त कर रही पुलिस ने आटा चक्की की दुकान का गेट टूटा देखा तो उन्होंने रोहताश सूचना को दी। वे दुकान पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को तिजोरी में 75 हजार रुपये होना बताया। पुलिस ने तुरंत छानबीन करते हुए अमर पुत्र नवीन निवासी बिनौली को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में दुकान से तिजोरी चोरी करना स्वीकार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से क्षतिग्रस्त हालत में तिजोरी और 63 हजार 865 रुपये बरामद किए हैं। दुकान मालिका तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अमर को बागपत कोर्ट में पेश किया।