फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सामने व्यावसायिक, इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास औद्योगिक क्षेत्र होगा

विज्ञापन
महायोजना 2031 का जारी किया गया नक्शा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। विकास के लिए वर्ष 2031 तक की योजना तैयार हो गई है। इस महायोजना-2031 में बागपत शहर में आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र को टटीरी की तरफ विकसित किया जाएगा, जबकि व्यावसायिक क्षेत्र कलक्ट्रेट के पास विकसित होगा। बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और रेलवे लाइन के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। खेकड़ा में हसनपुर मसूरी व सुभानपुर की तरफ का क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित करने की योजना है तो टटीरी में मेरठ रोड के किनारे की जमीन को औद्योगिक व व्यावसायिक क्षेत्र के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

--
बागपत में इस तरह होगा विकास
आवासीय - बागपत शहर से अग्रवाल मंडी टटीरी की तरफ दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 538.91 हेक्टेयर भूमि को आवासीय उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है।
व्यवसायिक - 48.16 हेक्टेयर भूमि को व्यावसायिक रूप से विकसित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसमें बागपत व टटीरी के बीच सबसे ज्यादा 19.73 हेक्टेयर भूमि है और इसको चार हिस्सों में विकसित किया जाएगा।
- कलक्ट्रेट के सामने 11.8 हेक्टेयर भूमि, औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे 7.32 हेक्टेयर और नेशनल हाईवे के दूसरी ओर गांव के पास 7.37 हेक्टेयर भूमि व्यावसायिक प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक - दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे बागपत से उत्तर दिशा में 3.50 हेक्टेयर में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। बागपत शहर से पूरब दिशा में 29.8 व 10.39 हेक्टेयर के दो औद्योगिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है तो शहर के दक्षिण दिशा में 14.50 हेक्टेयर का औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है।
-- बड़ौत में ऐसे कराया जाएगा विकास
आवासीय - रेलवे लाइन के आसपास, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के किनारे 1169.94 हेक्टेयर भूमि आवासीय क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
व्यवसायिक - दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर और बड़ौत-मेरठ रोड से बनने वाले चौराहे के पास 12.55 हेक्टेयर भूमि व्यावसायिक रूप से विकसित की जाएगी।
- सेट मेट्रो केयर अस्पताल के पास से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे तक 7.90 हेक्टेयर को दो भू-खंडों में व्यावसायिक रूप से विकसित किया जाएगा।
-मंडी के सामने 6.84 हेक्टेअर, बड़ौत शहर के दक्षिण दिशा में 3.15 व 8.83 भूखंड, मुजफ्फरनगर रोड के साथ 1.53 भूमि को व्यावसायिक रूप से विकसित किया जाएगा।
औद्योगिक - मुजफ्फरनगर रोड व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से बनने वाले चौराहे के पास 69.22 हेक्टेयर भूमि में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा।
- बड़ौत के बाहरी बाईपास मार्ग व रेलवे लाइन के चौराहे के पास 22.89 हेक्टेयर में औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है।
-- खेकड़ा को इस तरह किया जाएगा विकसित
आवासीय - खेकड़ा शहर के आसपास व हसनपुर मसूरी की तरफ 322.92 हेक्टेयर भूमि को आवासीय रूप से विकसित किया जाएगा।
व्यावसायिक - खेकड़ा शहर के पश्चिम दिशा में 5.98 हेक्टेयर, 8.34 हेक्टेयर, 4.44 हेक्टेयर व 27.36 हेक्टेयर के चार भूखंडों को व्यवसाय के लिए विकसित किया जाएगा। सुभानपुर के पास भी कुछ भूमि को व्यवसायिक रूप से विकसित किया जाएगा।
औद्योगिक - खेकड़ा शहर के उत्तर में 93.94 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित होगा, जहां मध्यम उद्योग भी लगाए जा सकेंगे।
- खेकड़ा के पश्चिम में 6.05 हेक्टेयर व 12.11 हेक्टेयर भूमि को मध्यम उद्योग के लिए विकसित किया जाएगा।
- हसनपुर मसूरी व हाजीपुर गांव के पास 58.24 हेक्टेयर और सुभानपुर गांव के पास 48.64 हेक्टेयर भूमि को लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिए विकसित किया जाएगा।
--
अग्रवाल मंडी टटीरी का ऐसा है विकास का प्लान
आवासीय - टटीरी के आसपास, रेलवे लइन के दाहिने, मेरठ मार्ग के साथ 73.28 हेक्टेयर भूमि को आवास के लिए विकसित किया जाएगा।
व्यावसायिक - मेरठ रोड के किनारे 1.60 हेक्टेयर, 0.78 हेक्टेयर, 4.03 हेक्टेयर, 5.61 हेक्टेयर, 2.39 हेक्टेयर के पांच भू-खंड व्यावसायिक रूप से विकसित किए जाएंगे
औद्योगिक - टटीरी कस्बे के पूरब में मेरठ रोड के किनारे 7.2 हेक्टेयर भूमि में मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
--
महायोजना-2031 को तैयार कर लिया गया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के आसपास सबसे ज्यादा विकास की संभावनाएं है तो बागपत, बड़ौत, खेकड़ा शहर के आसपास भी विकास की काफी योजना है। बागपत विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। - अमित कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें