फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
बागपत कचहरी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में नामांकन दाखिल करते अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है। इस बार अधिवक्ता रामकुमार तोमर, रामपाल शर्मा, संजय कुमार तोमर के गुट चुनाव मैदान में उतरे हैं। चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन व पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। दस अगस्त को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार तोमर, रामपाल शर्मा, संजय कुमार तोमर ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चांदवीर राणा, मुनेंद्र कुमार, विजयश्री, महिपाल सिंह तोमर ने नामांकन किया।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अजय यादव, पवन कुमार, सरिता पंवार, महामंत्री पद के लिए रामदेव शर्मा, संदीप कुमार, सुधीर, कोषाध्यक्ष पद के लिए भोपाल सिंह, इफ्तकार हसन, प्रदीप कुमार तोमर, संयुक्त मंत्री नाजिम मलिक, सचिन कुमार, विकास पंवार, संयुक्त मंत्री (सामाजिक) पद के लिए अमित मलिक, सोनू शर्मा, विरेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) के लिए अमित कुमार, सचिन कुमार, मोनू कुमार ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) के लिए पूजा रानी, रमाकांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए अमरपाल सिंह राणा, गुलफाम, नरेंद्र कुमार कश्यप, संजीत कुमार पंवार, कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए हर्ष शर्मा, इरफान अली, मोनू दिवाकर, साजिद अली ने नामांकन किया। दस अगस्त को नाम वापसी होगी और 18 अगस्त को मतदान के बाद मतगणना होगी। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा, योगेंद्रपाल सांगवान, आदिश जैन, वीरसिंह श्योराण, अजय शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें